- Cook
- 25 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Chinese, Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish, Snack, Snacks
बच्चे हो या बड़े आज कल सभी को देसी चाइनीज खाने का बड़ा शौक रहता हैं । इसे चाहे कितना भी घर पे बना लें, रेस्टोरेंट स्टाइल हनी चिल्ली पोटेटो बनते ही नहीं है लेकिन अबकी बार हम लेकर आए हैं कुछ ऐसी अलग स्टाइल को रेसिपी जिसे ट्राई करके आप बना सकते है होटल स्टाइल हनी चिल्ली पोटेटो।
Ingredients
- 1 आलू
- 2 tbsp कॉर्न
- चुटकी भर नमक
- तेल फ्राई करने के लिए
- 2 tbsp तेल
- 2 सुखी लाल मिर्ची
- 1 tsp अदरक कुटा हुआ
- 2 tsp लहसुन कुटा हुआ
- 2 tsp स्प्रिंग ऑनियन का सागा
- 2 tsp रेड चिल्ली सॉस
- 2 tsp शेजवान सॉस
- 2-3 tsp टोमैटो सॉस
- 1 tsp सोया
- 1 tsp सफेद मिर्च पाउडर
- 1 स्लाइस्ड प्याज
- 2 tbsp सारे हरा,लाल, पीला शिमला मिरचा
- 2 tbsp पानी
- 2 tsp कॉर्न फ्लोर पानी में घुला हुआ
- स्वाद अनुसार नमक
- 2 tsp हरा प्याज का साग
- 2 tsp हनी
- 1 tsp तील की बीच
Method
सबसे पहले आलू को लंबा मोटा काटें, इस पे हल्का सा नमक और कॉर्न फ्लोर छिड़के, इसे अच्छे से कोट करें।
अब एक मीडियम गरम तेल में इसे फ्राई करें, कम से कम 8-10 मिनिट जब तक ये गोल्डन ब्राउन कलर के न हो जाए।
अब एक अलग से कढ़ाई में, तेल गरम करें, इस में कश्मीरी सुखी लाल मिर्च डालें, अदरक लहसुन, हरा प्याज का साग डालकर 2 मिनट पकाएं।
अब इस में शेजवान सॉस, रेड चिल्ली सॉस, टोमैटो सॉस, नमक और सोया सॉस डालकर मीडियम आंच पे पकाएं।
इस में कांडा, शिमला मिर्चा डालें और पकाए। इस में 2 tbsp पानी डालकर उबाल आने तक पकाए। अब कॉर्न फ्लोर घोर को डालें, उबलने पे आलू को डालें, इस में हनी डालें और पकाएं।
अब इसके ऊपर हरा साग ( हरी प्याज ) का डालकर, तील की बीज डालकर गरमा गरम सर्व करें






