- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Chinese, indo-chinese
- Course
- sauces, Side Dish
खाने का स्वाद बढ़ाना है तो सिर्फ़ 10 मिनट में बनाए ‘चिली ऑयल’, इस तरह करें इस्तेमाल
खाने में चिली ऑयल मिक्स करना पंसद करती हैं तो हम बताएंगे कि घर पर इसे कैसे बनाया जा सकता है।
भारत में बच्चे ही नहीं बड़े भी चाइनीज़ फ़ूड बहुत पसंद करते हैं। नूडल्स, पास्ता या फिर चाइनीज़ स्नैक्स के दीवाने यहां बहुत देखने को मिलेंगे। हालांकि भारत में इन फ़ूड आइटम्स में इंडियन फ़्लेवर भी मिक्स मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय लोग खाने को भी अपने अंदाज़ में खाना पसंद करते हैं।
चाइनीज़ फ़ूड के साथ चिली ऑयल सर्व किया जाता है। यह सॉस के रूप में भी काम करता है, जिससे खाने में स्पाइसी फ़्लेवर बढ़ जाता है। इस टेस्टी सॉस को कई तरीक़े से खाने में उपयोग किया जाता है। ज़्यादातर लोग इसे रेडिमेड ख़रीदते हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे घर में भी बना सकती हैं। यह ना सिर्फ़ बनाने में आसान है बल्कि स्टोर भी किया जा सकता है, आइए जानते हैं कैसे
Ingredients
Method
एक मिक्सर जार में रेड चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च,लहसुन डालकर दरदरा सा पिस लें।
अब इसे एक कटोरा में निकाल लें, इस में नमक और सफेद तिल शामिल करें।
एक अलग बर्तन में तेल गरम करें, खोलता हुआ तेल इस मिक्सचर में डालें, ध्यान रखें खुद को न जलाएं
ठंडा होने पे शहद अपने अनुसार डालें, इसे फ्रिज में रखे, और अपने फेवरेट चाइनीज डिशेज में इसका इस्तेमाल करें।
आप इसे फ्रिज में 2 से 3 महीना रख सकते हैं






