How To Control Diabetes: डायबिटीज एक भयानक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं हैं। इस बीमारी में लोगों को मीठा खाने के लिए सख्त मना किया जाता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। कभी- कभी डायबिटीज की बीमारी इतनी अधिक बढ़ जाती है कि इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। दरहसल, डायबिटीज की बीमारी खराब आहार, बिगड़ती जीवन शैली के साथ-साथ हार्मोनल असंतुलन, हृदय रोग, धूम्रपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मोटापे के कारण होती है। इस बीमारी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता और घटता रहता है। डायबिटीज की बिमारी से आपके जान को खतरा भी हो सकता है। ब्लड शुगर का लेबल ज्यादा बढ़ जाने से हार्ट अटैक, मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

ठंड के मौसम में डायबिटीज रोगियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, तो डायबिटीज की समस्या और भी बढ़ने लगती है। लेकिन, अगर आप इस बीमारी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप इससे आसानी से हमारी हेल्थ टिप्स को फॉलो कर छुटकारा पा सकते हैं। आप पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता का सेवन कर इस बीमारी को दूर भगा सकते हैं।
पिस्ता का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए कैसे लाभदायक है ?
आपको बता दें, किसी भी भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर के लेवल को प्रभावित करता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं। पिस्ता में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो इसे डायबिटीज़ रोगियों के लिए उपयोगी बनाता है। बहुत- से रिसर्च में ये बात पता चली हैं, कि पिस्ता खाने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। पोषण विशेषज्ञ लेखक और सलाहकार, डॉ. माइक रसेल के मुताबिक, पिस्ता खाने के बाद डायबिटीज़ के रोगियों का ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। भोजन से पहले पिस्ता खाने से भी भोजन के बाद शरीर में डायबिटीज़ की प्रतिक्रिया को कंट्रोल किया जा सकता है।

पिस्ता का सेवन करने के फ़ायदे:
- पिस्ता ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल कर सकता है।
- इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है।
- पिस्ता एक सुपर हेल्दी नट है, जो डायबिटीज फ्रेंडली है।
- पिस्ता का सेवन अगर सही मात्रा में किया जाए, तो पिस्ता ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।






