- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
अप्पे एक साउथ इंडियन स्नैक है जिसको दही सूजी के बैटर और सब्जियों के मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है। यह एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं। अप्पे में ज्यादा तेल की जरुरत भी नहीं लगती, ऐसे में ये लाइट फ़ूड की गिनती में आता है। यह एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ जल्दी बन जाते हैं बल्कि स्वादिष्ट भी होते हैं। लेकिन अप्पे बनाने के लिए सांचा यानी अप्पा मेकर लगता है। यदि आपके पास अप्पा मेकर नहीं है तो आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। हम आपको आज बिना सांचे के अप्पे बनाना बता रहे हैं। आइए जानते हैं बिना सांचे के अप्पे (Appa without maker) बनाने का तरीका।
Ingredients
Method
अप्पे बनाने के लिए सूजी को फुलाना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले आप सूजी में दही मिक्स करके उसे 2 घंटे के लिए रख दें।
फिर इस बैटर में प्याज, हरी मिर्च, टमाटर को बारीक काटकर मिला दें।
इसके बाद कुछ देर और बैटर को सेट होने के लिए रख दें।
अब आप छोटी-छोटी साइज़ की कटोरिया लीजिए और इन सभी में तेल लगा लीजिए।
फिर इन कटोरियों में अप्पे का बैटर दाल दीजिए। इतना डालें की आधी कटोरी भर जाए।
अब एक बड़ी सी तपेली में गरम पानी रखे और उसके ऊपर जाली रख दें।
इस जाली पर कटोरियों को रखकर उसे भी ऊपर से ढंक दीजिये।
इसे करीब 5-6 मिनट तक स्टीम होने दें और फिर आपके अप्पे बनकर तैयार है।






