- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
घर हर घर में लगभग रोजाना बनाई जाती है। चाहे मूंग की दाल हो या तुअर की दाल, सबको एक ही तरीके से बनाया जाता है। लेकिन दाल को अगर सही तरीके से नहीं बनाया जाए, तो कई बार ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो जाती है। यदि दाल सही तरीके से नहीं बनाई जाए तो बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने का रिस्क काफी कम हो जाता है। सभी दालें गुणों से भरपूर होती हैं और इनमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। हम आपको आज दाल बनाने का सही तरीका बता रहे हैं, जिससे आपके शरीर को कोई नुक्सान नहीं होगा।
Ingredients
- दाल (कोई सी भी) – 1 कप
- प्याज बारीक कटी – 1
- टमाटर बारीक कटा – 1
- हींग – 1 चुटकी
- हरी मिर्च कटी – 1
- हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
- तेल – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – जरूरत के मुताबिक
Method
सबसे पहले आप कोई भी दाल पानी में 2-3 बार धो लें।
फिर आप इसे आधा घंटा पानी में भिगोकर रख दें। इससे दाल अच्छे से फूलेगी भी और इसके गुण भी बढ़ जाएंगे।
अब आप कूकर में दाल डालें और दाल की मात्रा के मुताबिक पानी डालकर उसे खुले ढक्कन में ही उबाल आने तक पकाएं।
जब पानी में सफ़ेद झाग जमने लगे तो आप उसे एक चम्मच से अलग कर दें। ये झाग शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। इससे ही यूरिक एसिड बढ़ता है।
जब दाल अच्छे से पक जाए तो आप उसमे तड़का लगाने की तैयार करें।
सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल डालें, फिर उसमें बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें।
जब ये अच्छे से भुन जाए तो आप तड़के में हरी मिर्च, हींग और हरा धनिया डालें और फिर इसे दाल में डालकर फ्राई कर दें।
तड़का डालने के बाद दाल को 2-3 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
इस प्रकार पोषण से युक्त दाल बनकर तैयार है।






