- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
करेले का नाम सुनकर ज्यादातर लोगों का मुंह बन जाता है और बनेगा क्यों नहीं, यह इतना कड़वा जो होता है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस कड़वे करेले को एक ऐसे तरीके से भी बनाया जा सकता है, जिसे आप खाते ही आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। हम आपको आज फ्राई करेला (Fry Karela Recipe) बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
जी हां करेला हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। करेला खाना मधुमेह (Diabetes) के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि इसे पूरी या घी में बने पराठों से खाया जाए, तो इसकी बात ही निराली होगी। तो चलिए जानते हैं करेला फ्राई बनाने की रेसिपी(Fry Karela Recipe)।
Ingredients
- 10-12 मीडियम साइज के करेले
- 2 बारीक कटे प्याज़
- 1 चुटकी हींग
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आवश्यकता के अनुसार तेल
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
Method
इस आसान रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धोकर नमक के साथ भिगो दें। इससे करेले का कड़वापन कम हो जाता है।
फिर आप पानी निकालकर उसे गोल आकर में काट दें।
अब नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें और करेले को मेरिनेट करके 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
अब एक पैन या कड़ाही मे तेल डालें और गर्म करें और उसमें एक चुटकी हींग और जीरा भूनें।
अब तेल में हरी मिर्च डाल कर भूनें और फिर इसमें बारीट कटा प्याज़ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
प्याज अच्छे से भुन जाने पर आप इसमें करेले के स्लाइस डालें और धीमी आंच पर ढंककर भूनें। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
अब ढक्कन हटा कर करेले के टुकड़ों को चलाएं।
फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक और चाट मसाला छिड़कें और फिर चलाएं।
इस प्रकार आपके फ्राई करेले बनकर रेडी है।






