- Prep
- 15 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
अंडा बिरियानी बनाना बहुत आसान है और इसे आप घर पर बना सकते हैं. अंडा बिरयानी का जायका सबको बेहद पसंद आएगा और लोग इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. तो आइए जानें अंडा बिरयानी बनाने का तरीका-
नॉनवेज खाने वाले बिरियानी खाना बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में मटन बिरियानी हो, चिकन बिरियानी हो या अंडा. हैदराबादी अंडा बिरियानी बनाना बहुत आसान है और इसे आप घर पर बना सकते हैं. अंडा बिरयानी का जायका सबको बेहद पसंद आएगा और लोग इसे बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे. तो आइए जानें अंडा बिरयानी बनाने का तरीका-
Ingredients
- 2 कप बासमती बिरयानी चावल
- 8 अंडे
- 4 प्याज़ बारिक कटा हुआ
- 4 हरी मिर्च
- 2 से 3 तेजपत्ता
- 3 से 4 लौंग
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 बड़ा इंच दालचीनी
- 1 छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच पुलाव मसाला
- 3 से 4 बड़ा चम्मच तेल
- नमक स्वादानुसार
Method
सबसे पहले आप चावल को अच्छी तरह से भीगा लें, फिर एक बर्तन चार अंडों को उबाल लें।
इसके बाद आप एक पैन में तेल को गर्म करके उसमें मसालों का तड़का लगाकर इसमें प्याज़ और हरी मिर्च के साथ अदरक-लहसुन का पेस्ट डाले और इन्हें अच्छे से भूनें।
फिर इस में आप 2 अंडे फोड़कर डालें और अच्छे से मिला लें।
फिर इसमें आप भिगाए गये चावल डालकर उसे 1 मिनट के लिए फ्राई करके उसमें नमक डालें। अब इसके बाद आप इसमें अंडें डालकर चावल को पकने दें। तवा पर सीझाने रखें स्लो आंच पर!
अब आप इसमें पुलाव मसाला और नींबू का रस मिलाकर पैन को ढंक दें और पकाएं, ऊपर से आप हरा धनिया डालकर इसे सर्व कर सकते हैं।






