- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Hyderabadi
- Course
- Breakfast, Snacks
जब भी बात आती है हेल्दी नाश्ते की तो कुछ भी ऐसी डिश समझ नहीं आती जो बनाई जाए। रोजाना एक ही एक नाश्ता करके सभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए आज एक ऐसी डिश लेकर आए हैं, जिसे आप नाश्ते में सभी को खिलाकर वाह-वाही लूट सकते हैं। हम आपको आज हैदराबादी स्टाइल इडली (Hyderabadi Idli Recipe) बनाना सिखा रहे हैं।
आज तक आपने इडली तो कई बार खाई होगी लेकिन हैदराबादी स्टाइल इडली की बात ही कुछ और होती है। हैदराबादी स्टाइल इडली काफी मसालेदार, कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है। इसे खाते ही मजा आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को हैदराबादी इडली (Hyderabadi Idli Recipe) खाना पसंद आएगी। आप इसे सुबह के नाश्ते के अलावा घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती है। तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं कैसे बनाई जाती है हैदराबादी इडली (Hyderabadi Idli Recipe)।
Ingredients
- चावल का आटा
- 1 कप उड़द दाल का आटा
- आधा कप पोहा
- एक चौथाई कप नमक
- 1 छोटा चम्मच दही
- आधा कप पानी
- 1 कप फ्रूट साल्ट
- 2 चम्मच प्याज (कटा हुआ)
- 2 बड़े चम्मच करी पत्ते
- 5-6 टमाटर (कटे हुए)
- तेल 1 बड़ा चम्मच
- चना दाल आधा कप
- उड़द दाल आधा कप
- सफेद तिल एक चौथाई कप
- साबुत लाल मिर्च 20
- हींग आधा छोटा चम्मच
- चीनी 2 बड़े चम्मच
- नमक 1 छोटा चम्मच
Method
हैदराबादी स्टाइल में इडली बनाने के लिए सबसे पहले आपको पोहे को एक पीसकर उसे पाउडर बनाना है।
फिर आप इसमें चावल और उड़द दाल के आटे को मिक्स कर लें।
अब आप इसमें 1 टीस्पून नमक, दही और पानी डालकर मिक्स कर लें और थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें।
अब आप एक पैन में एक चम्मच तेल गर्म करके उसमें चना दाल और उड़द दाल को भूनें।
गोल्डन ब्राउन होने पर आप इसमें तिल और साबुत लाल मिर्च डालें और फिर गैस बंद करके उसमें हींग डाल दें।






