- Prep
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy drinks, summer drinks
आपने यकीनन दिल्ली का मशहूर शरबत-ए-मोहब्बत का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या कभी शरबत-ए-बहार ट्राई किया है? अगर नहीं, तो इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करें और वीकेंड पर शरबत-ए-बहार बनाकर लुत्फ उठाएं।
गर्मियां शुरू हो गई हैं और ये वक्त कुछ ऐसा होता है जब हमारा खाने से ज्यादा पीने का मन करता है। प्यास लगे भी क्यों न तेज धूप की वजह से हमारा कंफर्ट कुछ ठंडा ही होता है। हालांकि, ठंडा पीने का मतलब सिर्फ कोल्ड ड्रिंक नहीं होता, क्योंकि कोल्ड ड्रिंक पीना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है। ऐसे में हमारे पास मिल्क शेक बनाने का ऑप्शन बचता है।
हालांकि, कई लोग स्ट्रॉबेरी और मैंगो मिल्कशेक बनाते हैं, लेकिन क्यों न हम इस बार शरबत-ए-बहार ट्राई किया जाए? यह शेक इतना स्वादिष्ट होता है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। बस हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें।
Ingredients
- 1 खरबूजे
- मुट्ठी भर- पुदीना की पत्तियां
- 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 3 से 4 आइस क्यूब्स
- चुटकी भर- जायफल पाउडर
Method
आप जितने लोगों के लिए शेक तैयार करना चाहें, उतने खरबूजे लाकर रख दें।
सबसे पहले एक-एक करके उसके ऊपर का भाग हटाएं। खरबूजे के छिलके को यूं ही रहने दें। इसके बाद, ऊपर से ही कम से कम 2 इंच काट लें। खरबूजे में इतना छेद हो कि उसमें शेक आसानी से जा सके और आप स्ट्रॉ भी डाल सकें।
अब एक बड़े चम्मच की मदद से पहले खरबूजे के बीजों को निकाल लें। खरबूजा अच्छी तरह साफ करें और फिर इसके बाद उसे अंदर से खाली करें। उसका गूदा निकालकर एक अलग प्लेट या कटोरे में रख लें।
एक ब्लेंडर में खरबूजे का गूदा, कंडेंस्ड मिल्क, जायफल का पाउडर, पुदीना की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। यह चीजें एक स्मूथ शेक में तैयार होनी चाहिए।
तैयार स्मूथ शेक को खरबूजे के अंदर डालें और स्ट्रॉ से एक बार मिलाकर इस शेक का मजा लें। ये रिफ्रेशिंग शरबत को आप अपने मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।






