- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American, diet food
- Course
- Appetizer, Drinks, Side Dish, Soup
स्वीट कॉर्न लोगों के फेवरेट स्टार्टर में आता है. स्वीट कॉर्न में फाइबर होता है, जो हमारी पाचन शक्ति को और मजबूत बनाता है. साथ ही, इसमें फ्लेवोनोइड एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हमारी आखों के लिए लाभदायक हैं. यही नहीं, इसमें फाइबर की अधिक मात्रा के कारण कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है. आप चाहें तो इसका सूप बनाकर भी पी सकते हैं.
खाने से पहले स्टार्टर्स में सूप हो तो खाने का मजा ही कुछ और होता है. थोड़ी-थोड़ी भूख लगी हो तो वह आप सूप पीकर मिटा सकते हैं, तो क्यों न स्टार्टर या थोड़ी-थोड़ी भूख में फटाफट स्वीट कॉर्न सूप बनाकर पिया जाए. स्वीट कॉर्न में फाइबर होता है, जो हमारी पाचन शक्ति को और मजबूत बनाता है. इसको बनाने का तरीका बेहद आसान है. अपनी छोटी-मोटी भूख भगाने के लिए आपके पास मैगी की बजाए स्वीट कॉर्न सूप का ऑप्शन भी है. धनिया और हरे प्याज के पत्तों से स्वीट कॉर्न सूप को सजाएं और खाएं.
Ingredients
Method
वहीं पानी में उबाल आने पर इसमें हल्दी पाउडर डालें और इसे 7-8 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें.
इसके बाद उबले हुए स्वीट कॉर्न को दो बराबर हिस्सों में बांट लें.
एक हिस्से को मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
अब पैन में बटर गर्म करें. फिर इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें.
इसके बाद पैन में बीन्स और गाजर एड कर दें. सभी सब्जियों को 2 मिनट तक पकाएं.
फिर इसमें स्वीट कॉर्न का पेस्ट और बचे हुए स्वीट कॉर्न मिक्स करें.
इसे 1 मिनट तक पकाने के बाद पैन में पानी डालें और सूप में बने झाग को चम्मच से निकाल लें.
अब इसमें नमक, चीनी और काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक उबालें.
आखिर में कॉर्न फ्लोर को पानी में डालकर घोल बनाएं और इसे भी पैन में मिक्स कर दें.
ऐसे में 2-3 मिनट तक पकाने के बाद आपका स्वीट कॉर्न सूप तैयार हो जाएगा.
इस टेस्टी और सुपर हेल्दी सूप को सर्विंग बॉउल में डालकर बच्चों को सर्व करें.






