- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Madhya Pradesh
- Course
- Snacks
सेव का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. इसे चाय से लेकर नाश्ते और खाने सबके साथ मैच किया जा सकता है. कुछ लोगों का तो सेव के बिना खाना ही अधूरा होता है. खासतौर से मध्यप्रदेश के इंदौर और रतलाम में, जो नमकीन के लिए ही मशहूर है. बाजार में मिलने वाली सेव (Indori Sev Recipe) की नमकीन तो जरूर हर किसी को पसंद होगी। लेकिन इसे घर में बनाना लोगों को मुश्किल लगता है, क्योंकि सेव (Indori Sev Recipe) को मशीन से जो बनाया जाता है.
अगर आप भी यही सोचते हैं कि घर में बिना मशीन के सेव नहीं बन सकती है, तो आप गलत है. आप भी अपने घर में बिना मशीन के बाजार जैसी सेव बनाकर तैयार कर सकते हैं. हमारी बताई रेसिपी की मदद से आप आसानी से इंदौरी और रतलामी सेव (Indori Sev Recipe) का मजा उठा सकते हैं.
Ingredients
Method
सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन को छान लें और फिर इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें.
अब आप बेसन में पिसी काली मिर्च, लाल मिर्च, पिसी लौंग, जीरा, हाथों से रगड़कर अजवाइन डालें.
अब स्वादानुसार नमक और हल्दी आधा चम्मच डालकर मिक्स करें.
फिर इसमें एक चुटकी हींग डाल दें.
अंत में पानी डालकर बेसन को नर्म गूंथ लें.
अब एक कड़ाई में तेल गर्म होने रख दें.
तेल अच्छे से गर्म हो जाने पर आप एक कद्दूकस या ग्रेटर को लें. इस कद्दूकस पर बेसन के आटे की लोई को रखकर हल्के हाथों से मसलें.
क़ड़ाही की आंच को थोड़ा धीमा ही रखें, जिससे कि सेव जले नहीं और सुनहरा होकर तल सकें.
अच्छे से तल जाने पर आप सेव को एक प्लेट में निकालकर गर्म-गर्म सर्व कर दें.






