- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American
- Course
- Breakfast, Snack
घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी सुबह ऐसा नाश्ता खाना चाहते हैं जो बहुत टेस्टी हो. हम आपको ब्रेड पिज्जा टोस्ट की ऐसी आसान रेसिपी बता रहे हैं जो सिर्फ 5 मिनट में बन जाएगी.
सुबह-सुबह का नाश्ता हेल्दी भी होना चाहिए और टेस्टी भी लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी है कि वो झटपट तैयार हो जाना चाहिए. सुबह के समय सभी लोगों को जल्दबाज़ी होती. इस वजह से कई लोग बिना नाश्ता किए ही घर से निकल जाते हैं. बच्चे भी स्कूल के लिए लेट होने की वजह से नाश्ता घर में नहीं करते और लंच टाइम वो कुछ टेस्टी खाना ही पसंद करते हैं. अब हर दिन बाहर का चटपटा मसालेदार खाना आपकी सेहत के लिए कितना नुकसानदायी है ये तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप महंगे रेस्ट्रां जैसा सुपरटेस्टी ब्रेकफास्ट अपने घर में सिर्फ 5 मिनट में बना सकते हैं. आज हम आपको ब्रेक पिज्जा बनाने की बेहद आसान रेसिपी बता रहे हैं. अगर आपकी किचन में ये सामान मौजूद है तो शायद आपको इसे बनाने में 5 मिनट भी ना लगें.
आप अगर अपने ब्रेकफास्ट की प्लानिंग एक दिन पहने कर लें तो आपको सुबह कितनी भी देर हो रही हो लेकिन नाश्ता बनाने में आपको बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा. तो आप सबसे पहले ब्रेड पिज्जा बनाने की सामग्री नोट कर लें. इसे एक दिन पहले ही लाकर अपनी किचन में रख दें.
Ingredients
- 6 ब्रेड स्लाइस
- 2 टेबल स्पून पिज्जा सॉस
- 1 कप शिमला मिर्च
- 1 कप प्याज
- 1 कप टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 टेबल स्पून जैतून
- 1 टी स्पून कालीमिर्च
- 1 टी स्पून ओरिगैनो
- 1 टी स्पून चिली फलेक्स
- 1 नमक
- 1 टी स्पून बटर
Method
सबसे पहले आपको रेडीमेड टोमेटो सॉस लेना है या टोमेटो केचप। उसके बाद फ्राइंग पैन को धीमी आंच में रखकर गरम तेल होने दे।
उसके बाद उस पैन में 2-3 ब्रेड स्लाइस रख दें। उसके बाद निचली सतह हल्की सुनहरी होने तक सेक लें।
ऐसे आप दोनो तरह ब्रेड को पलट कर अच्छे से से लें। फिर गैस बंद कर दें।






