Skin Ageing: उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारी स्किन पर इसका असर भी दिखने लगता है। स्किन पर दिखने वाली झुर्रियां, फाइन लाइन्स इस तरफ इशारा करती हैं कि आप धीरे-धीरे बूढ़े हो रहे हैं। हालांकि, उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, जिसे आप रोक नहीं सकते हैं, लेकिन कुछ चीजों की मदद से स्किन पर दिखने वाले एजिंग साइन्स को धीमा कर सकते हैं।

स्किन पर दिखने वाली झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए केराटिन को काफी जरूरी माना जाता है। हमारी स्किन, बाल, और नाखूनों में केराटिन पाया जाता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है और किसी भी तरह के इंफेक्शन को शरीर में प्रवेश करने से रोकता है। तो आइए जानते हैं इन केराटिन युक्त चीजों के बारे में।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं, जो केराटिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं। यह बीज बालों को मजबूत और कडीशन करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में पैंटोथेनिक एसिड, सेलेनियम, कॉपर और विटामिन ई होता है। इन बीजों का सेवन आप खाने या भी ड्रिंक्स में डालकर कर सकते हैं।

अंडे में मौजूद होता है केराटिन
शरीर में केराटिन के उत्पादन के लिए अंडे खाना एक नेचुरल तरीका है। केराटिन के उत्पादन के लिए बायोटिन की खास जरूरत होती है ऐसे में अंडा बायोटिन का एक अच्छा सोर्स है, जिससे केराटिन का निर्माण होता है। एक बड़े अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो केराटिन के निर्माण को बढ़ाने में मदद करता है।

लहसुन में होता है एंटीऑक्सीडेंट
लहसुन में एन-एसिटाइलसिस्टीन नाम का एक प्लांट बेस्ड एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो बालों की कोशिकाओं को सूरज के डैमेज से बचाता है और हेल्दी बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है। केराटिन में एल-सिस्टीन नाम का एक अमीनो एसिड मौजूद होता है। इसका निर्माण तब होता है जब इसे निगला जाता है। इसके अलावा, लहसुन में विटामिन सी, बी6 , मैंगनीज और कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं।

प्याज बालों को करता है मजबूत
प्याज का सेवन करने से शरीर में केराटिन का उत्पादन बढ़ता है। इसके अलावा, प्याज में फोलेट होता है, जो बालों के रोम छिद्रों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण विटामिन है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, बंदगोभी और लेट्स केराटिन से भरपूर होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, आयरन का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






