- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, summer drinks
Jaggery Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. मगर क्या आपने कभी गर्मी में गुड़ का चिल्ड शरबत पिया है. चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए गुड़ का शरबत (Jaggery Sharbat Recipe) पीना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं गुड़ का शरबत बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप चुटकियों में बेस्ट समर ड्रिंक रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर ट्राई करें वर्जिन मोजिटो की आसान रेसिपी, गर्मी हो जाएगी आसानी से छूमंतर
Ingredients
- 400 ग्राम गुड़
- 1 लीटर पानी
- 1 ½ कप पुदीना की पत्ती
- 2 चम्मच सौंफ
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच सोंठ का पाउडर
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 2 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच सादा नमक
- 1 चम्मच भीगी हुई सब्जा सीड्स
- 4-5 नींबू के स्लाइस
- आइस क्यूब्स
Method
गुड़ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें.
अब पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें पुदीना की पत्ती और सौंफ डालकर 10 मिनट तक पकाएं.
इस पानी को छानकर पैन को साफ कर लें. फिर इस पानी को पैन में डालकर गर्म करें.
अब इसमें गुड़, सोंठ, काली मिर्च पाउडर, इलायची पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालकर मिलाएं.
इस मिक्सचर को 8-10 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं. फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
इसके बाद सर्विंग गिलास में आधी गिलास गुड़ का शरबत डालें. साथ ही इसमें आइस क्यूब्स, नींबू की स्लाइस और सब्जा सीड्स एड करें.
फिर गिलास को ठंडे पानी से ऊपर तक भर दें. बस आपका गुड़ा का शरबत तैयार है.
वहीं बचे हुए गुड़ के मिक्सचर को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में स्टोर करें.
इससे आपका शरबत 1 महीने तक खराब नहीं होगा और आप हर रोज गुड़ का शरबत पी सकेंगे.






