- Prep
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- cold drink, Drinks, healthy drinks, summer dishes, summer drinks
Jamun Mojito Recipe – जामुन के जूस में एंटी-डायबिटीक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। इस जूस में मौजूद यौगिक जंबोलिन और एलाजिक एसिड शरीर में स्टार्च बनाने वाली गति को कम कर देता है। इससे शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।
इस फल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन, कैल्शियम आदि। त्वचा को लंबी उम्र तक हेल्दी और झुर्रियां रहित बनाए रखना है, तो जामुन के रस का यूं करें इस्तेमाल बनाए एक यम्मी सा जामुन मोजिटो ( Jamun Mojito ) हमारे साथ।
Ingredients
- 150 ग्राम जामुन पानी में भिगोए हुए
- 6 से 7 पुदीना के पत्ते
- ½ नींबू का रस
- ½ tsp काला
- 2 से 3 tbsp शहद
- 1 बर्फ का टुकड़ा ( कंसट्रेट घोल बनाने के लिए
- 6 से 7 बर्फ के टुकड़े ग्लास के
- चिल्ड सोडा जरूरत के हिसाब
Method
एक बड़े कटोरे में नमक पानी के साथ डालकर 30 मिनिट के लिए जामुन को भिगो दें।
इसके सारे बीज निकाल लें।
अब एक मिक्सर जार में, जामुन सहित नींबू का रस, शहद, पुदीना के पत्ते, काला नमक और एक बर्फ का टुकड़ा डालकर पिस लें।
अब एक सर्विंग ग्लास में, बर्फ के टुकड़े डालें, जामुन का जूस डालें, आधा ग्लास, नींबू के स्लाइस डालें साइड में, और चिल्ड सोडा डालकर मिलाएं।
ठंडा ठंडा एंजॉय करें






