- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Drinks, healthy drinks
जामुन शॉट्स बनाना बेहद आसान है। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आप उन्हें यह ड्रिंक बनाकर दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
जब घर पर मेहमान आने वाले होते हैं तो हम अक्सर असमंजस में रहते हैं कि उन्हें ड्रिंक में क्या सर्व करें। ऐसा क्या दें जो तुरंत उनकी थकान को मिटाये। अगर आप भी यही सब सोचती रहते हैं तो हम आप लिए लाए हैं एक ज़बरदस्त ड्रिंक रेसिपी (Drnik Recipe) इस गर्म मौसम में अगर कोई मेहमान आपके घर आये तो आप यही ड्रिंक रेसिपी उनके सामने परोसिये और तारीफ के मज़े उठाएं।
तो, हम जिस ड्रिंक रेसिपी की बात कर रहे हैं वो बनती है इस सीज़न में सबसे ज़्यादा बिकने वाले फल जामुन से… जामुन शॉट्स (Jamun Shots) बनाने में बेहद आसन होता है।इस ड्रिंक कस खट्टा मीठा स्वाद आपके घर आये मेहनों को ताजगी से भर देगा। तो चलिए जानते हैं।कैसे घर पर बनाएं जामुन के शॉट्स।
Ingredients
- जामुन- 250 ग्राम
- काला नमक- आधा चम्मच
- नींबू रस - 1 चम्मच
- बर्फ के टुकड़े
Method
जामुन शॉर्ट्स बनाने के लिए आप सबसे पहले जामुन के बीज निकालकर उसको छोटे पीस में काट लें।
फिर आप इसे मिक्सर में कच्चे से पीस लें।
अब आप इस पिसे हुए मिश्रण में काला नमक और जरा सा नींबू का रस डालकर मिला लें।
आप अगर इसे ठंडा करना चाहे तो थोड़ी सी बर्फ मिला सकते हैं।
इस प्रकार आपका जामुन शॉर्ट्स बनकर तैयार है।
आप इसे छोटे ग्लास में सर्व कर सकते हैं।






