- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
इन दिनों गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में हर किसी को कुछ खट्टा और जल्दी पचने वाली चीज खाने का मन करता है। अगर आप भी किसी ऐसी डिश की तलाश में है, तो अब आपकी तलाश पूरी हो गई है। हम आज आपको आम की कढ़ी की रेसिपी बता रहे हैं। ये दही और बेसन वाली कढ़ी से बिल्कुल अलग है। गर्मी के मौसम में कच्चे आम की कढ़ी की डिमांड बढ़ जाती है। यकीन मानिए आप एक बार इसे बनाएंगे तो सब बार-बार आम की कढ़ी ही मांगेंगे। तो आइए जानते हैं कच्चे आम की कढ़ी (Kaccha Aam Kadhi Recipe) कैसे बनती है और इसे बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
Ingredients
Method
कच्चे आम की कढ़ी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पानी और कच्चा आम डालकर उसे अच्छे से पकाएं।
फिर आप आम का मिश्रण बनाने के लिए उसमें चार कप पानी डालें।
अब आप इसमें धनिया, गरम मसाला, मिर्ची, हल्दी नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें कढ़ी पत्ता, साबुत लाल मिर्च, राई और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से भुनें।
जब राई चटकने लगे तो उसमें प्याज डालकर तब तक चलाएं जब तक तेल ना छोड़ने लगे।
फिर आप कड़ाही में आम का मिश्रण डालकर उसे उबाल लें। ध्यान रहें कढ़ी धीमी आंच पर पकाएं।
इसके बाद में आप कढ़ी में नारियल का दूध डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक और पकाएं।
इस प्रकार आपकी टेस्टी आम की कढ़ी बनकर तैयार है। आप इसमें हरा धनिया डालकर सर्व कर दें।






