- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
गर्मी के मौसम में बच्चे स्कूल से फ्री रहते हैं। ऐसे में उन्हें दिनभर कुछ न कुछ खाने-पीने को चाहिए होता है। लेकिन दिनभर जंक फ़ूड खाने से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी हेल्दी डिश बता रहे हैं, जिसे खाकर बच्चों की सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी होती है। हम बात कर रहे हैं कद्दू के मीठे चिप्स (Sweet Pumpkin Chips) के बारे में।
दरअसल, कद्दू एक ऐसी सब्जी है जोकि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होती है। आमतौर पर लोग कद्दू की सब्जी, चटनी, शेक बनाकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन कभी आपने कद्दू की मीठी चिप्स (Sweet Pumpkin Chips) नहीं खाई होगी। इसे सुबह के नाश्ते के साथ ही शाम की चाय के साथ भी खाया जा सकता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम तो मजबूत होता है जिससे कि आपको छोटी-मोटी बीमारियां छू भी नहीं सकती हैं। तो चलिए अब आपका ज्यादा समय ना लेते हुए हम आपको कद्दू की चिप्स (Sweet Pumpkin Chips) बनाना सिखाते हैं।
Ingredients
- 1 कद्दू
- 1 कप चावल का आटा
- तलने के लिए तेल
- टिशू पेपर
- 2 चम्मच गुड़ का पाउडर
Method
कद्दू की मीठी चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप कद्दू को अच्छी तरह से धोकर उसका छिलका निकाल दें।
फिर कद्दू को चिप्स की शेप में पतला-पतला काट लें।
अब इन चिप्स को उबलते हुए पानी या फिर गुनगुने पानी में डाल दें।
करीब 2 मिनट तक कद्दू के टुकड़ों को पानी में रहने दें और फिर आप उन्हें निकाल लें।
आप चाहे तो चिप्स को मीठा करने के लिए उसे गुड़ के पानी में भी 2 मिनट तक पका सकते हैं।
फिर आप कद्दू की चिप्स को एक पेपर पर दूर-दूर रखकर उसे सुखा दें।
अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म होने को रख दें।
जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो एक-एक करके सभी चिप्स को डीप फ्राई कर लीजिए।






