- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- chutney
यदि खाने के साथ थोड़ी सी चटनी मिल जाए, तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। आपने आज तक नारियल की चटनी, हरे धनिए की चटनी, लहसुन की चटनी, पालक की चटनी जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी कैरी पुदीने (Mango Mint Chutney Recipe) की चटनी खाई है? इन दिनों कैरी का सीजन चल रहा है। ऐसे में कैरी और पुदीने की चटनी (Mango Mint Chutney Recipe) खाने का अपना अलग ही मजा है। ये टेस्ट में चटपटी और बनाने में बिलकुल आसान और कम टाइम में बनकर तैयार हो जाने वाली एक डिश हैं। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में कच्चे आम और पुदीने की चटनी (Mango Mint Chutney Recipe) के बारे में बता रहे हैं।
Ingredients
- पुदीना- 2 कप
- कच्ची कैरी - 1 (बड़े साइज का)
- हरी मिर्च- 4-5
- भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - स्वादानुसार
- नमक - स्वादानुसार
Method
कच्ची कैरी और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना को साफ करके उसकी मोटी डंडियां हटाकर पत्तों को साफ पानी से धो लीजिए।
फिर आप कैरी को अच्छी तरह से धोकर उसके छिलके निकालकर छोटे-छोटे पीस कर दीजिए।
अब जीरा लेकर उसे तवे पर भूनकर पीस लें।
अब आप मिक्सर जार में कैरी के टुकड़े ,पुदीने के पत्ते ,हरी मिर्च, नमक, काला नमक और जीरा डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
फिर उसमें 1/4 कप पानी डालकर उसे पीस लें।
इस प्रकार आपकी चटपटी कैरी पुदीने की चटनी तैयार हैं। आप इसे बाउल में डालकर फ्रीज में स्टोर कर सकते हैं।






