- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Bengali, Indian
- Course
- Breakfast
हम आपको आज मुगलई पराठा की रेसिपी बताने वाले हैं. यह बनाने में जितना ही आसान है खाने में उतना ही स्वादिष्ट लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में
शायद ही कोई भारतीय घर होगा में जहां परांठा नहीं बनता है. सुबह नाश्ते में परांठा मिल जाएं तो दिनभर अच्छा रहता है. इस कारण कई घर की महिलाओं रोज सुबह-सुबह इस परेशानी में रहती है कि क्या नया नाश्ता बनाया जाए. तो चलिए आपकी इस परेशानी को दूर करने के लिए मुगलई पराठा की रेसिपी बताने वाले हैं. यह बनाने में जितना ही आसान है खाने में उतना ही स्वादिष्ट लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-
Ingredients
- 2 कप मैदा
- 2 टेबल स्पून तेल
- ½ टी स्पून नमक
- पानी, गूंधने के लिए
- 2 टी स्पून तेल
- ½ प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 टी स्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट
- 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 गाजर, कद्दूकस किया हुआ
- ¼ टी स्पून हल्दी
- ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ½ टी स्पून धनिया पाउडर
- ¼ टी स्पून जीरा पाउडर
- ½ टी स्पून अमचूर
- ¼ टी स्पून गरम मसाला
- ½ टी स्पून नमक
- पनीर, कसा हुआ
Method
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में 2 कप मैदा, 2 टेबलस्पून तेल और ½ टीस्पून नमक लेना है फिर इसे अच्छे से मिलाकर इसे गूंध लेना है। अब इस मैदा को एक टीस्पून तेल लगाकर 20 मिनट के लिए ढक कर अलग रख दें।
अब भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में 2 टीस्पून तेल गर्म करें और इसमें ½ प्याज, 2 मिर्च और 1 टीस्पून जिंजर गार्लिक पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें 1 शिमला मिर्च, 1 गाजर डालकर इन्हें पकाएं और फिर इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर, ½ टीस्पून धनिया पाउडर, ¼ टीस्पून जीरा पाउडर, ½ टीस्पून अमचूर, ¼ गरम मसाला और ½ टीस्पून नमक डालें।
अब इसमें 2 कप कसा हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं और फिर इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
अब मैदा को हल्का-सा और गूंधे और छोटी बॉल के आकार की लोई तोड़ें। इस पर थोड़ा मैदा लगाकर इसे फैला लें। अब इसे हल्का पतला बेल लें। इसके बाद इसके बीच में पनीर भरावन रखकर फैलाएं। अब सावधानीपूर्वक पराठे के किनारों को मोड़ते हुए चोकौर आकार में बंद कर दें और धीरे से दबाएं। अब पराठे को गर्म तवे पर सेकें या शैलो फ्राई कर लें।
अब एक टीस्पून तेल पराठे के दोनों तरफ लगाएं और इसे चारों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। लीजिए तैयार है आपका मुगलई पराठा रेसिपी।






