- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Kerala
- Course
- Breakfast
Kerala- Style Puttu Recipe: दक्षिण भारतीय फूड (South Indian Food) खाने में बेहतरीन स्वाद देने के साथ हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इस तरह का एक व्यंजन है पुट्टु , जिसे केरल में सुबह के नाश्ते के रूप में खाया जाता है। Also Read: केरल की मशहूर स्वादिष्ट ककडी पछडी रेसिपी (Cucumber Pachadi Recipe)

उबले हुए चावल और नारियल से बना यह पकवान खाने में बहुत हीं लाजवाब होता है और केरल के साथ दक्षिण भारत में बहुत मशहूर भी है। हमने आपको पहले भी (केरल स्टाइल स्वादिष्ट गाजर पायस्यम रेसिपी) बताई है, तो आज हम इस पोस्ट में आपको बनाएंगे कि केरल की लजीज डिश पुट्टु (Kerala- Style Puttu Recipe) को किस तरह से आप बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- चावल का आटा
- नारियल
- नमक
- पानी
Method
यह रेसिपी बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल के आटे को कढ़ाई में अच्छी तरह से भूनें और फिर इसमें नमक और पानी मिलाएं। इसके बाद पुट्टु मेकर या इडली मेकर में ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल लगाएं। फिर इसके अंदर चावल का बनाया घोल डालकर उसके ऊपर दोबारा से कद्दूकस नारियल फिर करें। अब इसे पुट्टु मिक्सचर को डालकर कवर कर लें। अब इसे दस मिनट तक रखकर कुकर की भाप में पकाएं। अब इसका ढ़क्कन खोलकर इसे केले के पत्ते पर सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






