- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Kesar Pista Shake Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा शेक पीना भला किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में आप केसर पिस्ता शेक (Kesar Pista Shake Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. मगर कमाल की बात ये है कि, केसर पिस्ता शेक बनाने के लिए आपको केसर या पिस्ता की भी बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी. वहीं आप महज 10 मिनट में टेस्टी और डिलिशियस शेक तैयार कर सकेंगे. तो आइए जानते हैं केसर पिस्ता शेक पीने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मी में बनाएं हनी आइस टी, गर्मा गर्म चाय की हो जाएगी छुट्टी, सेहत भी रहेगी हमेशा हेल्दी
Ingredients
Method
केसर पिस्ता शेक बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में 6-7 गुलाब की पंखुड़ियां डालें.
अब इसमें केसर पिस्ता आइसक्रीम, 2 चम्मच रोज सीरप और आइस क्यूब्स एड करें.
सभी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर स्मूद शेक तैयार कर लें.
इसके बाद सर्विंग गिलास के चारों तरफ रोज सीरप डालें.
अब गिलास में शेक डालें और ऊपर से वनीला आइसक्रीम रख दें.
बस आपका केसर पिस्ता शेक तैयार है. इसे रोज सीरप और बची हुई गुलाब की पंखिड़ियों से गार्निश करके सर्व करें.






