- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Dessert, indian sweets
सर्दियों में ताकत और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक बहुत खास स्वीट डिश है खसखस का हलवा। यह जितना स्वादिष्ट है उतना ही गुणकारी भी है। आप कड़क ठंड के दिन में तीन-चार चम्मच खसखस का हलवा खा लेंगे तो शरीर में गर्माहट बनी रहेगी। न्यू माॅम के लिए भी ये हलवा बहुत अच्छा है। इससे माँ की ताकत लौटती है। इस हलवे के लिए खसखस को भून कर दूध के साथ पकाना होता है। आप एक बार में ज्यादा खसखस भून कर फ्रिज़ में स्टोर कर सकते हैं और जब जी चाहे, थोड़ी सी भुनी खसखस को दूध में पकाकर गर्मागर्म खा सकते हैं।
Ingredients
- 100 ग्राम खसखस
- 100 ग्राम चीनी
- 1 कप दूध
- ½ कप घी
- 1 चम्मच कटे हुए बादाम
- 1 चम्मच कटे हुए काजू
- 1 चम्मच इलायची पाउडर
Method
मदर्स डे पर खसखस का हलवा बनाने के लिए खसखस को एक रात पहले पानी में भिगो कर रख दें.
सुबह खसखस को छानकर पानी अलग करें और इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद पैन में घी पिघलाएं. फिर इसमें खसखस का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें.
खसखस का रंग गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें दूध और चीनी एड कर दें.
हलवे को गाढ़ा होने तक गैस पर पकाएं. और फिर इसमें काजू, बादाम इलायची पाउडर डालकर चला दें.
अब इस हलवे को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपका स्वादिष्ट हलवा तैयार है.






