- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks
Khaskhas Ka Sharbat Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग शरबत पीना पसंद करते हैं. हालांकि क्या आपने कभी खसखस के शरबत (Khaskhas Ka Sharbat Recipe) का स्वाद चखा है. खसखस का शरबत गर्मियों का बेस्ट एनर्जी ड्रिंक साबित हो सकता है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर खसखस का शरबत पीने में भी काफी टेस्टी होता है. साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं खसखस का शरबत बनाने की विधि, जिसे ट्राई करके आप चुटकियों में चिल्ड और हेल्दी ड्रिंक रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – चाय पीने के हैं शौकीन, तो जरुर ट्राई करें दम चाय बनाने की रेसिपी, चाय बनेगी बेहद टेस्टी
Ingredients
Method
गर्मियों में खसखस का स्वादिष्ट शरबत बनाने के लिए सबसे पहले पिस्ता, बादाम, खसखस, किशमिश और खरबूज के बीज को रात भर के लिए पानी में भिगो दें.
सुबह इन सभी चीजों के छिलकें रिमूव करें और इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर महीन पेस्ट तैयार कर लें.
इसके बाद बॉउल में ठंडा दूध और आइस क्यूब्स डालें.
फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
अब बॉउल में इलायची पाउडर, पिसी हुई चीनी और खसखस सीरप एड कर दें.
इसके बाद सर्विंग गिलास में शरबत डालकर कुछ आइस क्यूब्स भी डाल दें.
बस आपका खसखस का स्वादिष्ट शरबत तैयार है. इसे पिस्ता और बादाम से गार्निश करके सर्व करें.






