Knee Pain Remedy: आजकल ज्यादातर लोगों में घुटनों में दर्द की समस्या और किडनी (Kidney Ki Bimari Ke Lakshan) की समस्या देखी जाती है, लेकिन आज हम घुटनों के दर्द के बारे में बात करने जा रहे हैं। यह दर्द कई कारणों से हो सकता है। उम्र के अलावा पोषक तत्व की कमी से भी इस दर्द की समस्या होती है और आज इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर इस दर्द से आप राहत पा सकते हैं।

घुटनों में दर्द के घरेलू उपाय – Knee Pain Home Remedies
घुटनों के दर्द के लिए अदरक
- अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।
- यह दर्द को दूर करने में मददगार होता है।
- इसके लिए आपको सबसे पहले इसके छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं।
- फिर उसे गर्म पानी में डाल दीजिए।
- अब पानी को छानकर उसमें स्वाद के हिसाब से शहद और नींबू मिला लीजिए।
- इसे रोजाना पीने से घुटनों के दर्द से आराम मिलता है।
Also Read: Home Remedies for Clean Toes: गंदे-काले पैरों को करना है साफ?…
सरसो का तेल भी है दर्द में लाभदायक
- घुटनों पर सरसो के तेल की मसाज भी अच्छा असर दिखाती है।
- इसकी मालिश से रक्त प्रवाह अच्छा होता है।
- अगर आपके घुटनों में सूजन है, तो वह भी कम होती है।
- इसके लिए सबसे पहले 2 चम्मच सरसो के तेल में एक लहसुन की कली डालिए।
- फिर इसे गर्म कर लीजिए। इसके बाद इसे उतार लीजिए और हल्का ठंडा कर लीजिए।
- अब इसे गोलाई से घुमाते हुए घुटनों की मालिश करें।
Also Read: Tulsi Ke Patte Khane Ke Fayde: गंभीर से गंभीर बीमारी को…
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






