- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar
अचार और पापड़ ऐसी चीज़ है जो खाने का मजा दोगुना कर देते हैं. चाहे गर्मी हो या सर्दी, ये हर मौसम में खाना अच्छे लगते हैं. आमतौर पर लोग आम का अचार, नींबू का अचार या हरी मिर्च का अचार ही खाते हैं, लेकिन हम आपको आज स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार (Lal Mirch Achar Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहें हैं. जहां एक तरफ तीखा खाने वालों के लिए पतली मिर्च का अचार अच्छा होता है तो वहीं जो लोग कम तीखा खाते हैं उनके लिए मोटी मिर्च का अचार गुड ऑप्शन है. तो चलिए जानते हैं जायकेदार लाल मिर्च (Lal Mirch Achar Recipe) का अचार बनाने की विधि.
Ingredients
- 1 किलो मोटी या पतली लाल मिर्च
- तिल 25 ग्राम
- 50 ग्राम जीरा
- 250 ग्राम मेथी
- नमक (स्वादानुसार)
Method
लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप मिर्च को अच्छे से धो लें.
फिर आप इन्हें बीच में से काट लें. दोनों भागो को अलग ना होने दें.
अब आप मिर्च को अंदर से धूप या पंखे में अच्छे से सुखा लें.
अचार का मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले मेथी और जीरा अच्छे से भून लें.
इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीस लें.
आप इस मसाले में नमक और तिल भी डाल लें.
अब आप ये मसाला मिर्च के अंदर भर दें और फिर इसे एक जार में रख दें.
इसे सूखने के लिए 2-3 दिन के लिए धूप में रख दें.
इस प्रकार आपका स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार बनकर तैयार है. आप इसे रोटी-पराठे के साथ खा सकते हैं.






