Health Benefits Of Rubbing Palms: सर्दी के कहर से बचना बहुत मुश्किल होता है। सर्दी- जुकाम जैसी समस्या तो अक्सर लोगों को होती रहती है। इससे बचने के लिए लोग बहुत उपाय भी करते है। सर्दी में लोग कांपने लगते है और अपने हाथों की हथेलियों को रगड़ने लगते है। इससे हमारे शरीर में गर्मी और एनर्जी दोनों आती है। इससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। साथ ही अगर आप बीमार है, तो ऐसा करने से आप गंभीर समस्या को काबू कर सकते हैं।

लेकिन, ऐसा सिर्फ आप बीमार पड़ने पर ही नहीं रोजाना हाथों की हथेलियों को रगड़े, इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आयुर्वेद और योग दोनों में ही इसका बडा महत्व है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हाथों की हथेलियों को रगड़ने के और भी बहुत से फायदे है? अगर नहीं तो आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए। दरहसल, आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए हाथों की हथेलियों को रगड़ने के फायदे बताएंगे।
आखों के लिए फायदेमंद
सर्दियों में हाथों की हथेलियों को रगड़ने के बाद अगर आप उन्हें आंखों पर रखेंगे, तो आपकी हथेलियों की गर्माहट आंखों के तनाव को कम करती है। इससे आपके आंखों के आसपास ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। आप अपनी आंखों की थकान दूर करने के लिए हथेली को धीरे- धीरे रगड़ना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे तेजी से हथेलियों को रगड़े। इससे जब हथेली पूरी तरह से गर्म हो जाए, तो इसे रगड़ना बंद कर दें। फिर इसे आप 30 सेकंड के लिए अपनी आंखों पर रखें। इससे आपके आंखों की रोशनी बढ़ती है।
तनाव दूर होता है
आपको बता दें, हाथों की हथेलियों को रगड़ने से तनाव कम होता हैं। ऐसा करने से तनाव और थकान दोनों ही दूर होते हैं। यह आपके दिमाग को शांत करता है और आपको आराम महसूस कराता है। अपनी हथेलियों को रगड़ने और उन्हें अपनी आँखों पर रखने से दिमाग तेजी से काम करता है। पर अगर आप सुबह हथेलियों को रगड़ेंगे, तो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को फ़ायदा होगा। इससे आप खुश और तरोताजा महसूस करेंगे।
ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो जाता है
शायद आपको ये बात पता होगी कि अगर आप हथेलियों को आपस में रगड़ेंगें, तो आपको गर्मी मिलती है। पर इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक हो जाता है। हथेलियों को रगड़ने से एक्यूप्रेशर प्वाइंट पर दबाव बढ़ता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। दरहसल, इससे आपके शरीर में गर्मी आती है, तो आप अपने आप फिट और फ्रेश महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






