
केला मात्रा एक ऐसा फ्रूट हैं जो हर वर्ग के इंसान को खरीदने में जेब पर भरी नहीं पड़ती है और खाने में कभी भी कोई भी खा सकता है। केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, इस में आपको भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कौनसा समय केला खाने के लिए सबसे बेस्ट है ? नहीं ?? तो कोई बात नहीं आज हम आपके लिए लाए है कुछ ऐसे खास बातें, जिन्हें आप फॉलो करके अपनी सेहत को और भी मजबूत बना सकते हैं।
नाश्ता में
इस समय पर और इस तरीके से खाएं केला – अगर आप को सुबह नाश्ते में केला का करना है सेवन, तो ये आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। लेकिन आपको इस बात का ख़ास खयाल रखना होगा की आपको नाश्ते में केवल केला ही नहीं खाना हैं। आप अपना पसंदीदा नाश्ता करने से पहले या खाने के साथ केला खा सकते हैं।

आम तौर पर इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम सब जल्दी में रहते हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसा खाना चाहते है जो जल्दी खा लें, और ताकत भी कम लगें। लेकिन आपको इस बात का ख़ास खयाल रखना हैं और ध्यान भी देना हैं की आपको सिर्फ केला ही नहीं खाना हैं नाश्ते में। ऐसा इस लिए नहीं करना चाहिए क्योंकि केले में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शर्करा काफी मात्रा में होती है। इसे अकेले सेवन करने से ब्लड शुगर में लेवल में इजाफा हो सकता है, इसलिए आपको सुबह नाश्ते में सिर्फ केला खाने से बचना चाहिए।
इन चीजों को भी शामिल करें साथ में
नाश्ते में केला खाने का आनंद लेने के लिए आपको इसे अलग अलग तरीके से बना कर अपनी डाइट में इस्तेमाल करना होगा। केले को आप सबसे बेहतर तरीके में स्मूदी बनाकर या फिर आप इसे भीगे हुए ओट्स में दूध के साथ, काटकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप प्रोटीन रिच वाले खाने के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का हैं भंडार
केला एक ऐसा फल हैं जिस में आपको भरपूर मात्रा में सारे विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स एक साथ मिलेंगे। एक मीडियम साइज के केले में 3 ग्राम फाइबर होता है। केला हाई कार्ब्स वाले नाश्ते से ज्यादा बेहतर ऑप्शन है। इस बात का ख़ास खयाल रखना चाहिए की केले में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, इसलिए केले को खाली पेट खाने से हमेशा बचना चाहिए।
जानें क्या है केला खाने के फायदे
केले में आपको भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 और विटामिन सी मिलेंगे। जैसे की आप जानते है विटामिन बी6 मस्तिष्क के सामान्य विकास और तंत्रिका तंत्र और प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते है। सुबह के नाश्ते में इसे खाने से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। साथ ही इनके उच्च फाइबर, उच्च कार्ब वाले खाद्य पदार्थों और प्रोटीन स्रोत के साथ खाने से ब्लड शुगर और भूख के स्तर में काफी ज्यादा सुधार रहेगा।
इन बातों का रखें ख़ास खयाल

केले को सुबह के नाश्ते में खाने का बेशक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। लेकिन हमें इस बात का ख़ास खयाल रखना होगा की अगर हम केले को ज्यादा मात्रा में करेंगे सेवन तो हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके साथ ही टाइप 2 डाइबिटीज वाले लोगों को सेहत सम्बन्धी दिक्कत भी हो सकती है। ध्यान रखें कि इसे कभी भी हाई कार्ब्स वाले नाश्ते के साथ ज्यादा सेवन ना करें, क्योंकि इस के एक साथ खाने से वजन बढ़ने के भी ज्यादा चांसेज हो सकते हैं।
कैसा लगा आपको हमारा यह लेख, कॉमेंट करके हमें जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट खाना टॉकीज के साथ।






