- Prep
- 10 min
- Total
- 12 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Lychee Lemonade Recipe: लीची को गर्मियों के सीजन फ्रूट्स में गिना जाता है. वहीं गर्मी आते ही मार्किट में लीचियों की भरमार देखने को मिलती है. ऐसे में नॉर्मल तरीके से लीची तो आपने कई खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी लीची लेमनेड (Lychee Lemonade Recipe) ट्राई किया है. लीची लेमनेड गर्मियों का बेस्ट एनर्जी ड्रिंक साबित हो सकता है. साथ ही इसे बनाना भी महज 10 मिनट का काम है. तो आइए जानते हैं लीची लेमनेड बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप चिल्ड और टेस्टी ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में घर पर बनाएं मार्किट जैसी मैंगो स्मूदी, 10 मिनट में बनेगा सुपर डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
- 9-10 लीची
- ¼ चम्मच काला नमक
- 2-3 चम्मच चीनी
- 5-7 पुदीना की पत्ती
- 1 नींबू
- 1 गिलास पानी
Method
लीची लेमनेड बनाने के लिए सबसे पहले लीची को छीलकर छोटे टुकड़े कर लें.
अब लीची को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ब्लेंड करें.
फिर इसमें काला नमक, पुदीना की पत्ती, चीनी और नींबू का रस निचोड़ें.
इसके बाद जार में पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें.
बस आपका लीची लेमनेड रेडी है. इसमें आइस क्यूब्स डालकर सभी को सर्व करें.






