- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
फास्ट फूड के तौर पर मैगी (Maggi) काफी पसंद की जाती है। मैगी का नाम सुनते ही बच्चों की खुशी देखने लायक होती है। ना सिर्फ बच्चे बल्कि बड़े भी मैगी बड़े ही चाव से खाते हैं। मैगी भले ही इंडियन फूड (Indian Food) नहीं हो लेकिन यह हमारे हर घर में पसंद की जाने वाली रेसिपी बन चुकी है। इसे कई अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। ऐसी ही एक वेरायटी है मैगी भेल। जी हां… आमतौर पर भेल सेव, परमल से बनाई जाती है लेकिन मैगी भेल इनसे थोड़ी अलग होती है। अगर आप मैगी का एक जैसा स्वाद लें कर बोर हो गए हैं तो शाम के नाश्ते में चाय के साथ मैगी भेल बनाकर जरूर ट्राई करें। तो चलिए जानते हैं मैगी भेल बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
- 1 पैकेट मैगी नूडल्स
- 2 टी स्पून प्याज
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टेबल स्पून टमाटर कटा हुए
- 1 टी स्पून हरी मिर्च बारीक कटी
- 2 टेबल स्पून भुनी हुई मूंगफली
- नीबू का रस
- टमैटो केचप
- मैगी मसाला प्री-मिक्स
- 1 टी स्पून चाट मसाला
- 2 टेबल स्पून बीकानेरी सेव
- 1/2 टी स्पून अनार के दाने
Method
मैगी भेल बनाने के लिए सबसे पहले आप मैगी को पैकेट के अंदर ही हाथों से चूरा कर लें।
फिर आप मैगी को छोटे-छोटे टुकड़ो में पीस लें।
अब आप एक पैन में तेल गर्म करें और मैगी को कुरकुरा होने तक भूनें और फिर इसे एक प्लेट में निकाल लें।
फिर आप टमाटर, प्याज, मिर्च को बारीक काट लें और इसे मैगी में डाल दें।
इसके बाद आप इसमें नींबू का रस और हरा धनिया डाल दें।
फिर आप इसमें थोड़ा सा टमैटो केचप, बीकानेरी सेव डालकर कच्चे से मिक्स करें।
अब आप इसमें थोड़ा सा चाट मसाला और एक पैकेट मैगी मसाला डालकर मिला लें।
अंत में आप ऊपर से अनार दाने डालकर इसे सजा दें।






