- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Cuisine
- Maharastra
- Course
- chutney, Side Dish
बाजरे की रोटी के साथ ट्राई करें हरी मिर्च का स्पाइसी ठेचा, जानें आसान विधि।
हरी मिर्च एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। खाने को जायकेदार और लजीज बनाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए हरी मिर्च और लहसुन से बनी ठेचा की आसान विधि लेकर आए हैं। जिसे आप पराठे, रोटी, बाजरे की रोटी और सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
जी हां, हरी मिर्च ठेचा एक ऐसा व्यंजन है, जिसे महाराष्ट्र में हर फूड के साथ खाया जाता है। कई लोग इसे हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के नाम से भी जानते हैं।
Ingredients
- 12 हरी मिर्ची
- 1 tbsp जीरा
- 18-20 लहसुन की कलियां छिलके के साथ
- 2 tbsp भुना हुआ मूंगफली
- नमक
- 1 tbsp तेल
Method
एक पैन में तेल गरम करके, मीडियम धीमी आंच पे, मिर्ची डालें,लहसुन डालें और इसे लगातार चलाते हुए 12-15 मिनिट पकाए, बीच में 7 मिनट के जीरा और नमक भी शामिल करें।
एक कुटनी में इसे निकाल कर, भुना हुआ मूंगफली डालकर कूटे।
अब इसे किसी भी रोटी या डाल चावल के साथ परोसें आपका मराठी स्टाइल मिर्ची का ठेचा है तैयार।






