- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाट चाहे किसी भी चीज़ की हो, ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। कभी-कभी अचानक बहुत तेज भूख लगने लग जाती हैं और लंबा इंतजार कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में हम जल्दी बनने वाली कोई टेस्टी डिश की तलाश करते हैं और चाट सबसे जल्दी बनने वाली डिश में से एक है। लेकिन कई लोग वजन बढ़ने के डर से चाट से दूरी बनाकर रखते हैं। यदि आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो हम आपके लिए आज एक खास डिश लेकर आए हैं। आपके लिए मखाना-मूंगफली चाट परफेक्ट डिश है। तो चलिए जानते हैं मखाना-मूंगफली चाट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
मसाला मूंगफली चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें और उसमें बटर डालकर गर्म कर लें।
अब आप इसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर इसे तड़कने दें।
अब आप बटर में मूंगफली और मखाना डालकर तल लें।
8-10 मिनट तक अच्छे से भून जाने के बाद आप इसे बाउल में निकाल लें।
अब आप इस चाट पर पुदीना पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ा सा नींबू डाल दें।
इस तरह तैयार है आपकी हेल्दी मूंगफली मखाना चाट।






