- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Amritsar, Indian, Punjabi
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch, Main Course, Snack, Snacks
मक्की के पराठे बहुत स्वाद्वर्धक व आसानी से बन जाते है| मक्की के पराठे हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है और सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है। आप मक्की के पराठे का सेवन आलू टमाटर की सब्जी, पालक की विभिन्न सब्जियां और रायते के साथ कर सकते है। ठन्डको में तो यह वरदान है।
Ingredients
- 1 कप पानी
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 tbsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 tbsp सफेद तिल
- ½ Tsp हींग
- 1 कप मेथी के पत्ते
- ½ कप कोतमीर चॉप की हुई
- 2 कप मकाई का आटा
- पानी जरूरत के अनुसार
Method
एक बर्तन में पानी उबाल के, रेड चिल्ली फ्लेक्स, नमक, तिल, हींग, मेथी, कोतमीर डालके उबाल आने दें।
3 मिनट बाद, इस में मकाई का आटा डालें,और अच्छे से मिला लें। जब सुख जाए, तो गैस बंद करके ढक के उसे 1 मिनट रहने दें।
इसे एक बर्तन में निकाल कर आटा की तरह गूंध लें हल्का पानी के साथ।
रोटी के आकार में इसे बेल लें, और हल्की मेडियन गैस पे इसे सेख लें।
अब इसे और भी क्रिस्पी बनाने के लिए, एक गरम तेल में दीप फ्राई करें।
क्रिस्प मक्के के आटा का पराठा तैयार है, सॉस या चटनी के साथ






