- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
रोजाना एक ही एक सीजनल सब्जियां खा-खाकर हम बोर हो जाते हैं. ऐसे में हर कोई कुछ नया बनाने का सोचता है. लेकिन रोज-रोज बच्चों और घरवालों की फरमाइश के कारण समझ नहीं आ पाता कि क्या नया बनाया जाए. लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है. हम आपके लिए एक बेहद ही टेस्टी और जल्दी बनने वाली सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं. हम बात कर रहे हैं मलाई प्याज की सब्जी (Malai pyaz ki sabji) के बारे में. जी हां, मलाई प्याज की सब्जी खाने में बेहद लजीज़ होती है. इसकी खुशबू से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. जब आप कुछ डिफरेंट ट्राई करने के बारे में सोच रहे हो तो आप मलाई प्याज की सब्जी बना सकते हैं. इसे बनाने में ना तो ज्यादा झंझट होता है और ना ही ज्यादा समय लगता है. यह रेसिपी आपके बच्चों और परिवार के लोगों को बहुत पसंद आएगी। तो चलिए अब देर ना करते हुए ट्राय करते हैं मलाई प्याज की सब्जी.
Ingredients
Method
मलाई-प्याज की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज छीलकर उसे मोटा काट लें.
इसी प्रकार अदरक-लहसुन और हरी मिर्च को भी बारीक काटकर अलग रख लें.
अब आप एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर उसे चटकने दें.
फिर आप इसमें अदरक-लहसुन और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और 1 मिनट तक अच्छे से पकाएं.
इसके बाद आप हींग, बड़ी इलाइची और तेज पत्ता डालकर उसे भून लें.
इसके बाद हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर प्याज डाल कर सुनहरा होने तक भून लें.
प्याज सुनहरे रंग के हो जाने पर आप इसमें मलाई डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब सब्जी में अच्छे से उबाल आ जाने दें. फिर कसूरी मेथी को हाथों से मसलते हुए सब्जी में डालें और इसे 5 से 7 मिनट तक पकने के लिए ढांककर रख दें.
अंत में सब्जी में हल्का सा पिसा हुआ गरम मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दें.
इस तरह आपकी मलाई-प्याज की सब्जी बनकर तैयार है. आप इसे रोटी, पराठा या लच्छा पराठा के साथ सर्व कर सकते हैं.






