- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer dishes
बाहर के किसी भी कोल्डड्रिंक या जूस से बेहतर है ये फ्रूट पंच जूस। यह पोषक तत्वों से भरपूर है और टेस्टी भी। बच्चों के लिए गर्मियों की परफेक्ट ड्रिंक है यह जूस।
बच्चों को कुछ भी न्यूट्रीशियस खिलाना एक भारी काम है। बच्चे मूडी होते हैं और उन्हें हर चीज़ सिर्फ कलरफुल और टेस्टी चाहिए होती है। गर्मियों की तो बात ही छोड़ दीजिए। हमें कुछ खाने का मन नहीं करता है, तो बच्चों का क्या करेगा? मगर गर्मियों में कुछ ठंडा और टेस्टी मिल जाए तो कोई भी मना नहीं कर पता है खासकर बच्चे। ऐसे में हम आपके बच्चों के लिए लाए हैं एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक! नहीं…नहीं हर हेल्दी ड्रिंक में दूध हो ये ज़रूरी नहीं है। इसलिए हम लाएं हैं फ्रूट पंच रेसिपी (Fruit Punch Recipe)!
जी हां… गर्मियों में सभी अच्छे फलों से बना फ्रूट पंच बहुत टेस्टी लगता है। इसमें फलों का पोषण है, कोई चीनी नहीं है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है और टेस्टी हैं।
Ingredients
- 1 कप काले अंगूर
- 1 नींबू
- ½ कप ग्रेपफ्रूट
- चीनी स्वादानुसार
- 1 मुट्ठी पुदीना
- 250 एमएल स्प्राइट
- नमक स्वादानुसार
- कुछ बर्फ के टुकड़े
Method
ग्रेपफ्रूट पंच को बनाने के लिए आप सबसे पहले अंगूर का ताजा रस निकाल लें और फिर अंगूर के कुछ टुकड़े गार्निशिंग के लिए रख लें।
अब आप एक कांच का जार लें और इसमें नींबू के स्लाइस और ग्रेपफ्रूट के स्लाइस डालें।
फिर आप इसमें चीनी और पुदीने के पत्ते को अच्छी तरह से मसल लें।
अब आप इसके ऊपर स्प्राइट डालें और फिर साथ में थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।
अंत में आप इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा-ठंडा परोसें।






