- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks
Mango Fruity Recipe: गर्मी के मौसम में बच्चे अक्सर फ्रूटी पीना पसंद करते हैं. मगर मार्किट में मिलने वाली फ्रूटी कैमिकल बेस्ड होती है. जिसे पीने से बच्चों की हेल्थ खराब हो सकती है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं फ्रेश आम की मदद से घर पर फ्रूटी (Mango Fruity Recipe) बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप बच्चों के लिए होममेड कोल्ड ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. होममेड फ्रूटी काफी टेस्टी और हेल्दी होती है. वहीं बच्चों को भी ये बेहद पसंद आने वाली है. तो आइए जानते हैं घर पर फ्रूटी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – पुदीने की लस्सी से बनाए गर्मियों का डबल टेस्टी ड्रिंक, सेहत भी रहेगी फिट और हेल्दी
Ingredients
- 3 पके हुए आम
- 2 कच्चे आम
- ¾ कप चीनी
- पानी आवश्यकतानुसार
- आइस क्यूब्स
Method
होममेड मैंगो फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे और पक्के आमों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब पैन में पानी गर्म करें और इसमें आम डालकर पकाएं.
पानी में उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और इसे ढककर 4-5 मिनट के लिए पकाएं.
फिर इसमें चीनी एड करें और फिर सें पैन में ढक्कन लगा दें.
कुछ देर तक पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
फिर इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें और थिक मैंगो प्यूरी तैयार करें.
अब इसे प्यूरी को बॉउल में डालें. वहीं ज्यादा गाढ़ा होने पर आप इसमें पानी भी एड कर सकते हैं.
बस आपकी मैंगो फ्रूटी रेडी है. सर्विंग गिलास में आइस क्यूब्स डालकर बच्चों को मैंगो फ्रूटी सर्व करें.
वहीं मैंगो फ्रूटी को ड्राई फ्रूट्स, आइसक्रीम और टूटी फ्रूटी से गार्निश करके आप इसे डबल टेस्टी बना सकते हैं.






