- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, healthy drinks, summer drinks
Mint Lassi Recipe: हेल्दी समर ड्रिंक्स की फेहरिस्त में लस्सी का नाम भी शुमार है. गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग चिल्ड लस्सी पीना पसंद करते हैं. वहीं लस्सी का सेवन सेहत के लिए एनर्जी बूस्टर साबित होता है. हालांकि क्या आपने कभी पुदीने की लस्सी (Mint Lassi Recipe) पी है. अगर नहीं, तो आइए हम आपको बताते हैं पुदीने की लस्सी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप ना सिर्फ लस्सी को डबल टेस्टी बना सकते हैं बल्कि गर्मियों के बेस्ट ड्रिंक का भी जमकर मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खीरे के जूस को बनाएं डेली डाइट का हिस्सा, तेजी से घटेगा मोटापा, आप भी रहेंगे फिट और हेल्दी
Ingredients
- 2 कप दही
- ¼ चम्मच पुदीना की पत्ती
- ¼ चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच अदरक का जूस
- ½ चम्मच सादा नमक
- 1 जीरा पाउडर
- 3-4 पुदीने की पत्ती गार्निश करने के लिए
- आइस क्यूब्स
Method
पुदीने की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
दही का टेक्सचर क्रीमी होने के बाद इसमें पुदीना, अदरक का जूस, काला नमक और नमक एड कर दें.
सभी चीजों को फिर से ग्राइंड करें और फिर इसे सर्विंग गिलास में खाली कर लें.
बस आपकी मिंट लस्सी तैयार है. इसे जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
वहीं गर्मियों में चिल्ड लस्सी का लुत्फ उठाने के लिए आप इसमें आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं.






