- Prep
- 20 min
- Cook
- 120h
- Total
- 120h
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar
कैरी यानी कच्चे आम का अचार का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा हो भी क्यों ना, खाने के फीके स्वाद में भी ये अचार टेस्ट का चटकारा लगा देता है। आपने आज तक कई बार आम का अचार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी आम का हींग वाला अचार खाया है? हींग खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस वजह से हमारे भारत की ज्यादातर सब्जी और दाल में हींग जरूर डाली जाती है। आम का हींग वाला अचार खाकर वजन कम करने वाले भी आम का हींग वाला अचार खा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस अचार को बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- कैरी-1/2 किलो
- नमक-स्वादानुसार
- हींग-1/4 छोटे चम्मच
- मिर्च- दो छोटे चम्मच
Method
आम का हींग वाला बनाने के लिए आप सबसे पहले कैरी को अच्छे से धोकर अच्छे से सुखा लें।
फिर आप कैरी को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब आप इसमें स्वाद अनुसार नमक मिला लें और फिर एक एयरटाइट डब्बे में बंद करके दो-तीन दिनों के लिए धूप में रख दें।
अच्छे से धूप लगाने के बाद आप बाकि बचे हुए सारे सामान को इसमें मिला लें और इसे कुछ दिन के लिए अब धूप में सुखा दें।
इस प्रकार आपका हींग वाला आम का अचार बनकर तैयार है।






