- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, tea
Mango Ice Tea Recipe: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग गर्मा गर्म चाय पीना अवॉयड करते हैं. ऐसे में आप मैंगो आइस टी (Mango Ice Tea Recipe) की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. मैंगो आइस टी का अमेजिंग स्वाद आपको चुटकियों में कूल और रिफ्रेश कर सकता है. वहीं घर आए मेहमानों को भी आप ठंडी-ठंडी चिल्ड मैंगो आइस टी सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो आइस टी बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप गर्मियों को आसानी से गुडबाय कह सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में बनाएं गुड़ का शरबत, गर्मी हो जाएगी चुटकियों में छूमंतर
Ingredients
Method
मैंगो आइस टी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें और इसमें चाय पत्ती डालकर उबालें.
इसे 3-4 मिनट तक उबालने के बाद छान कर ठंडा होने के लिए रख दें.
अब पैन में पानी गर्म करें और आम को डालकर उबाल लें. फिर इसमें काला नमक और चीनी एड कर दें.
आम को ठंडा करके मिक्सर ग्राइंडर में ब्लेंड करें और प्यूरी बना लें.
इसके बाद सर्विंग गिलास में आइस क्यूब्स डालें. फिर इसमें पुदीना की पत्ती और आम की प्यूरी एड करें.
अब नींबू की स्लाइस और चाय पत्ती का पानी डालकर गिलास को भर दें.
आखिर में नींबू का रस मिक्स करें और चिल्ड मैंगो आइस टी का आनंद लें.






