- Prep
- 15 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 1h
- Serves
- 10
- Cuisine
- Indian, sweets
- Course
- bakery, cake, Dessert, summer dishes
Mango Rabdi Cake Recipe: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर आम से बनी स्वादिष्ट डिशें खाना पसंद करते हैं. वहीं कई लोग मैंगो से बने डेजर्ट खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में मैंगो आइसक्रीम और मैंगो शेक ट्राई करना काफी कॉमन होता है. लेकिन क्या आपने कभी मैंगो रबड़ी केक (Mango Rabdi Cake Recipe) का स्वाद चखा है. मैंगो रबड़ी केक खाने में काफी स्वादिष्ट और इंस्टेंट डिशों में से एक होता है. तो आइए जानते हैं मैंगो रबड़ी केक बनाने की रेसिपी, जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी डेजर्ट रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाना है ऐगलेस चॉकलेट केक, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, एक घंटे में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
Method
मैंगो रबड़ी केक बनाने के लिए सबसे पहले फुल क्रीम दूध को गैस पर गर्म कर लें.
फिर इसमें ½ कप चीनी डालकर पका लें. वहीं दूध गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें. आपकी रबड़ी बनकर तैयार है.
इसके बाद पके आम को पीसकर मैंगो प्यूरी बना लें. वहीं मैंगो प्यूरी को गैस पर गर्म होने के रखें और इसमें ½ कप चीनी डालकर 5-10 मिनट तक पकाएं.
अब मैंगो प्यूरी को रबड़ी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. साथ ही इसमें इलायची पाउडर और मिक्सड ड्राई फ्रूट्स भी डाल दें.
इसके बाद रस्क को दूध में डालकर हल्का सा सोक कर लें. वहीं सोक करने के बाद सभी रस्क को बेकिंग ट्रे में लाइन से लगा दें.
इसके बाद मैंगो रबड़ी को रस्क के ऊपर डालकर फैलाएं. वहीं डबल लेयर केक बनाने के लिए दोबारा से रस्क को दूध में डुबोकर ट्रे में लगाएं.
इसके बाद मैंगो रबड़ी डालकर रस्क को अच्छी तरह से कवर कर दें.
अब बादाम, पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से केक को गार्निश करें. फिर इसे फ्रिजर में सेट होने के लिए रख दें.
बस आपका मैंगो रबड़ी केक तैयार हो जाएगा. गर्मियों में ठंडे-ठंडे मैंगो रबड़ी केक का आनन्द उठाएं.






