- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Appetizer, Breakfast, Snack, Snacks
नाश्ते में आप डेली एक ही तरह का फ्रेंच टोस्ट खाकर बोर हो गए हैं तो अब बनाएं मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट. इसे बनाना हैं बिल्कुल आसान!
नाश्ते में अधिकतर लोग ब्रेड से बनी चीजें खाते हैं. खासकर टोस्ट का सेवन लोग अधिक करते हैं. कई बार डेली सिंपल टोस्ट खाकर मन ऊब जाता है. बच्चे भी ब्रेड बटर, सैंडविच खाने से कई बार दूर भागते हैं. आपको हम ब्रेड की एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे खाकर हर कोई पसंद जरूर करेगा. यह कोई सिंपल टोस्ट नहीं, बल्कि मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट सैंडविच है. इसे आप सुबह कुछ ही मिनट में बनाकर बच्चों और बड़ों को खाने के लिए दे सकते हैं. स्कूल के लंच बॉक्स में भी मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट सैंडविच देना बेस्ट और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं मसाला चीज फ्रेंच टोस्ट सैंडविच बनाने की सामग्री और विधि के बारे में यहां.
Ingredients
- 4 ब्रेड के स्लाइस
- 2 बारीक कटा हुआ टमाटर
- 2 प्याज़ बारीक कटा हुआ
- नमक
- 1 कप मोजारेला चीज़
- 1 tbsp कोतमीर बारिक कटी
- 1 हारी मिर्ची बारिक कटी हुई
- 2 tbsp मेयोनेज़
- 2 Tbsp हरी चटनी
- 2 अंडा
- 2 tbsp मैदा
- 2 Tbsp दूध
- तलने के
Method
एक बड़े कटोरे में सारे सब्जियों को डालें, चीज डालें, हरी मिर्ची डालें और नमक डालकर मिक्स करके साइड पे रख दें।
एक छोटे कटोरी में मेयोनेज़ के साथ हरी चटनी मिक्स कर लें।
तब तक नॉन स्टिक तवा गरम कर लें
ब्रेड की स्लाइस पे यह मिक्स लगाए, चीज़ मिक्सचर लगाए और दूसरे ब्रेड स्लाइस से कवर कर लें।
एक अलग कटोरे में अंडा, दूध और मैदा डालकर फैट लें, ब्रेड सैंडविच को इस में डुबोकर मस्का वाले तवा पर डालकर फ्राई मीडियम आंच पे, क्रिस्प होने तक दोनो तरफ से संभाल कर पकाएं।
गरमा गर्म






