- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 33 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
नूडल्स और मैगी हर किसी को पसंद होती है। हो भी क्यों न, ये बनती ही इतनी टेस्टी है। हल्की-फुल्की भूख लगने पर हर कोई इसे खाना पसंद करता है। लेकिन क्या आपने कभी नूडल्स या मैगी की जगह मसालेदार सेवई ट्राई की है? सेवई को आमतौर पर सेमिया के नाम से जाना जाता है। यह एक बेहद लोकप्रिय नाश्ता या टिफिन विकल्प है। सेवई खाने में भी ज्यादा हैवी नहीं होती है। साथ ही ये शरीर को ज्यादा नुकसान भी नहीं पहुंचाती है। आमतौर पर सेवई मीठी बनाई जाती है लेकिन हम आपको आज ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपको काफी पसंद आने वाली है। हम आपको मसाला सेवई की रेसिपी बता रहे हैं।
Ingredients
Method
एक पैन में तेल गरम करके उसके राई और जीरा डालकर चटकने दें।
फिर आप इसमें हल्की सी हींग डाल दें। साथ ही बारीक कटे प्याज और हरी मिर्च डालकर उसे भून लें।
अब आप इसमें सारी सब्जियां बारीक काटकर डाल दें और कुछ मिनट नरम होने तक उसे पका लें।
तब तक आप एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें सेवई डाल दें और अच्छे से नरम हो जाने पर उसे पानी से निकालकर छान लें।
सब्जियां अच्छे से पक जाने पर आप इसमें सभी मसाले और नमक डाल दें।
फिर आप इस मसाले में पाकी हुई सेवई डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसे ढंककर आप कुछ मिनट के लिए पका लें।
इस तरह आपकी मसाला सेवई बनकर तैयार है। आप इस पर धनिया पत्ती डालकर सर्व कर सकते हैं।






