- Prep
- 1h
- Cook
- 30 min
- Total
- 3h 20m
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
बारिश का मौसम आ चुका है। ऐसे में सभी को कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मन करता है। खासतौर से इस मौसम में पकौड़े खाने का तो अलग ही मजा होता है। लेकिन हर बार पकौड़े खा-खाकर भी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको आज एक ऐसी डिश बता रहे हैं जिसे बारिश के मौसम में खाकर आपको मजा आ जाएगा। हम बात कर रहे हैं मसूर दाल के वड़े के बारे में। मसूर दाल के वड़े शायद ही आपने कभी खाए होंगे। ये खाने में काफी लाजवाब लगते हैं। साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं मसूर दाल के वड़े बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
मसूर दाल के पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को अच्छे से धोकर उसे पानी में भिगो दीजिए।
करीब एक घंटे तक भीगे रहने के बाद आप दाल को एक जार में निकाल लें।
साथ ही आप जार में लहसुन की कलियां, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब आप प्याज को पतला और लंबा काट लें और इसे दाल के पेस्ट में मिला लें। साथ ही इसमें स्वादानुसार नमक मिला दें।
अब आप इस पेस्ट में काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कटा हुआ धनिया डालकर मिक्स कर लें।
अब आप कढ़ाही गर्म करके उसे सरसो का तेल डाल लें और फिर इसमें चम्मच से वड़ा डाल दें।
दोनों तरफ से गोल्डन और कुरकुरा होने तक आप इसे अच्छे से तल लें।
इस तरह आपका मसूर दाल का वड़ा बनकर तैयार है।






