- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, summer drinks
Melon Shake Recipe: गर्मी के मौसम में खरबूजे का सेवन शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मददगार होता है. जिसके चलते कई लोग गर्मियों में खरबूजा खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप गर्मियों में खरबूजे का चिल्ड शेक (Melon Shake Recipe) भी तैयार कर सकते हैं. जी हां, इंस्टेंट मेलन शेक बनाकर आप ना सिर्फ टेस्टी समर ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं बल्कि गर्मियों को भी चुटकियों में गुडबाय कह सकते हैं. तो आइए जानते हैं मेलन शेक बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप खुद को कूल और रिफ्रेश रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें एप्पल स्मूदी की आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक
Ingredients
- 1 खरबूजा
- 1 कप पानी
- 2 चम्मच चीनी
- ½ चम्मच काला नमक
- गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स
Method
मेलन शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को ऊपर की तरफ से काट कर सर अलग कर लें.
अब इसमें चाकू या चम्मच डालकर अंदर का सारा गूदा निकाल लें.
ध्यान रहे कि खरबूजे का बाहरी हिस्सा जस का तस रहना चाहिए.
खरबूजे के गूदे को मिक्सर ग्राइंडर में डालें. फिर इसमें पानी, चीनी और काला नमक मिक्स कर दें.
अब सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट तैयार करें.
फिर इस मिक्सचर को खरबूजे में भर दें. इसे काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें.
बस आपका मेलन शेक तैयार है. इसमें आइस क्यूब्स डालकर ठंडे-ठंडे ड्रिंक का आनंद लें.






