- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Kashmir
- Course
- dinner, Lunch
कश्मीरी मेथी चमन रेसिपी: मेथी चमन एक कश्मीरी डिश है। इसे कश्मीर में बहुत पसंद किया जाता है। मेथी चमन रेसिपी कश्मीरी पंडितों के लिए एक स्वादिष्ट ग्रेवी वाली डिश है। आप सोच रहें होंगे कि आखिर ये चमन क्या है, तो हम आपको बता दें चमन को कश्मीरी भाषा में पनीर बोला जाता हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ- साथ ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप भी कश्मीरी डिश खाना पसंद करते है, तो आपने जरूर ही मेथी चमन का नाम सुना होगा। इसे सिर्फ कश्मीर के लोग ही खाना पसंद नहीं करते है, बल्कि इसे पूरे भारत देश में बहुत- से लोग खाते है। पर फिर भी ये एक ऐसी डिश है, जिसे अभी तक बहुत- से लोगों ने खाया भी नहीं होगा। पर वो खाना चाहते हैं।

मेथी चमन एक ऐसी डिश है, जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा ट्राई करना जरूर चाहोगे। इस डिश की सबसे खास बात ये है कि इसे बिना प्याज और लहसुन के बनाया जाता है। बिना प्याज और लहसुन के बाबजूद भी इसका स्वाद लाजवाब होता है। अक्सर लोग होटल में जाकर इसका आनंद उठाते है। लेकिन, आप फिक्र मत करिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे स्वाद से भरपूर मेथी चमन अपने घर पर कैसे बनाए? तो चलिए देर किस बात की शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख लें, उसके बाद एक पैन में तेल गरम करके इन पनीर के टुकड़ों को पैन में डालकर इसे सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। फिर नरम करने के लिए दूध में भिगो दें। मेथी के पत्तों को साफ करके, बारीक काट कर पानी से धो लें।
अब एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल गरम करें और हींग डाल दें, मेथी डालकर इसे महक आने तक भूनें। अब इसमें बाकी के मसाले डाल दें। इसे तेल छोड़ने तक लगातार चलाते रहें। अब इसमें पनीर और दूध डालें। इसे उबलने दें।
आंच धीमी कर दें और ग्रेवी को गाढ़ा होने दें। चाहे तो बादाम और सुल्ताना से गार्निश कर सकते हैं। अब मेथी चमन तैयार है। अंत में गैस बंद करके मेथी चमन को सभी को सर्व करें।






