- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
मजेदार वेज डिश बनाना हो, तो दिमाग में सबसे पहले पनीर का ख्याल आता है। बच्चे भी इसे बहुत पसंद करते हैं। अगर सर्दियों में आप पनीर की कोई डिश बनाने जा रही हैं तो उसमें मेथी जरूर डालें जिससे स्वाद के साथ साथ सेहत का भी ख्याल रखना आसान हो जाएगा।
Ingredients
Method
मेथी पत्ते को साफ कर बारीक काट लें।
पनीर को भी छोटे-छोटे टुकडों में काटें।
कड़ाही में घी गर्म कर पनीर को सुनहरा होने तक भूनें।
घी में जीरा,हरी इलाइची व हींग का तड़का लगाएं।
जब जीरा भुन जाए, तो इसमें प्याज अदरक लहसुन पेस्ट के साथ-साथ में हल्दी,नमक, मिर्च पाउडर डालें। थोड़ा नमक मिलाकर मिश्रण भूनें।
मसाले भुन जाए, तो इसमें दही मिलाएं। कुछ देर पकने के बाद इसमें पनीर और मेथी डालकर मिला लें।
ग्रेवी के लिए मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाएं।
लगभग दस मिनट तक धीमी आंच पर पकाने के बाद मिश्रण में गरम मसाला मिलाएं।
देर तक इसे पकने दें। हल्की सी मलाई ऊपर से डालें।
मजेदार मेथी पनीर तैयार है। रोटी या परांठे के साथ गर्मा-गर्म परोसें।






