- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Snacks
Mexican Pizza Recipe In Hindi: पिज़्ज़ा तो हमारे भारत में बड़े हीं चाव के साथ खाया जाता है। पिज़्ज़ा एक इटेलियन डिश होने के साथ मैक्सिको का पिज्जा बहुत हीं फेमस होता है, इस कारण एक पिज्जा का नाम मैक्सिकन पिज्जा हीं पड़ गया। हमने आपको इसके पहले भी (Chilli Cheese Naan Recipe) के बारे में जानकारी दी थीं, तो इस बार आप मैक्सिकन पिज्जा भी ट्राई कर सकते हैं।
Also Read: Chilli Cheese Naan Recipe: होटल जैसा स्वादिष्ट चिली चीज नान रेसिपी

Also Read: Chili Cheese Toast Recipe In Hindi: बच्चों के पसंद के चिली चीज़ टोस्ट बनाएं
मैक्सिकन पिज्जा शिमला मिर्च, प्याज और किडनी बीन्स के मिश्रण के साथ तैयार किया जाता है, जो काफी स्वादिष्ट होता है। आज इस पोस्ट में हम आपको मैक्सिकन पिज्जा (Mexican Pizza Recipe In Hindi) बनाने की सारी जानकारी प्रदान करेंगे, तो आइए जानते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप किडनी बीन्स को रात भर के लिए भिगोकर सुबह उबालकर छान लें और इसे एक कटोरे में निकाल लें।
अब एक पैन में घी और मक्खन डालकर इसे गर्म करें और फिर इसमें प्याज़ डालकर इसे भूनें।
फिर इसमें आप राजमा को डालकर ऊपर से टमाटर की प्यूरी, नमक और कैच्चप को डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं। बीच-बीच में इसे मैश भी करते रहे।
सबसे पहले आप आधा कप पानी में मिर्च को भिगोकर अलग रख दें। फिर एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज़ को भूनें। फिर इसमें आप टमाटर और पानी के साथ मिर्च डालकर अच्छे से पकाएं।
फिर इस मिश्रण को ठंडा करके ब्लेंडर से पेस्ट बना लें और फिर दोबारा से सॉस को गर्म करके उसके अंदर अजवायन, नमक और चीनी डालकर 10 मिनट तक पकाएं। सॉस बनकर तैयार है।
सबसे पहले फ्राई पिज्जा रोटी को लें और उसके ऊपर पिज़्ज़ा टॉपिंग्स, एलापीनो और बनाया गया सॉस डालें।
ऊपर से आप चीज़,प्याज, शिमला मिर्च डालकर इसे ओवन में बेक करें। जब यह बेक हो जाएं, तो आप इसे गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं।






