- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Cuisine
- Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
मिसाल पाव : भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक व्यंजन है। इसमें मिसल (आमतौर पर मोठ की फलियों से बनी एक मसालेदार करी) और पाव। अंतिम पकवान फरसान या सेव, प्याज, नींबू और धनिया के साथ सबसे ऊपर डाला जाता हैं। यह आमतौर पर ब्रेड या रोल के साथ मक्खन और छाछ या दही और पापड़ के साथ गर्म परोसा जाता है। इसे नाश्ते के रूप में और पूर्ण भोजन के रूप में भी परोसा जाता है।
Ingredients
- 1½ Cup मिक्स स्प्राउट (1)
- 1.5 Cup पानी
- 2 tbsp तेल
- 1 Cup नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 5-6 कश्मीरी लाल सुखी मिर्ची
- 3 प्याज स्लाइस की हुई
- 1 tbsp अक्खी धनिया
- 1 tbsp जीरा
- 5-6 लहसुन की कलियां
- 6-7 काली
- 2 tbsp तेल
- स्वाद अनुसार नमक
- 1 tsp हल्दी
- 1 Cup चिवड़ा
Method
सबसे पहले मिक्स स्प्राउट्स को 4-5 घंटा पहले भिगो दें।
अब एक कुकर में भिगोए हुए स्प्राउट्स और पानी डालकर उबाल लें 3 सिटी के लिए।
एक पैन में तेल गरम करें, इस में स्लाइस्स प्याज डालकर हल्का फ्राई करें, इस में नारियल कद्दूकस किया हुआ शामिल करें।
इस में अक्खी धनिया, जीरा, सुखी कश्मीरी लाल मिर्ची, काली मिर्च और लहसुन की कलियां डालकर 7-8 मिनट फ्राई करें।
अब इस मिश्रण को ठंडा होने डे। ठंडा होने पे इसे पानी के साथ पीस लें।
अबएक फ्राई पैन में तेल गरम करके यह पेस्ट डालें, हल्दी का पाउडर, नमक डालें और इसे अच्छे से धीमी गैस पे भूनें।
अब इस में उबला हुआ स्प्राउट्स डालें और उबाल आने पे 7-8 मिनट पकाए। इस पे कोतमीर डालें।
गरमा गरम एक प्लेट में निकाल के, मिक्स चिवड़ा, बारिक कटी प्याज, नींबू और पाव के साथ सर्व करें






