- Prep
- 5 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। पकौड़ा भारतीय व्यंजनों में से एकलोकप्रिय स्नैक है। जब गरमा-गरम और स्वादिष्ट पकौड़े सामने आते हैं, तो कोई भी खुद को रोक नहीं पाता है। वैसे तो आपने आज तक, आलू के, प्याज के, गिल्की के, बेसन के, ब्रेक के आदि कई पकौड़ों के बारे में सुना होगा, या खाए भी होंगे। लेकिन हम आपको आज कुरकुरे मिक्स वेज पकौड़े (Mix Veg Pakode) की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं।
इन पकौड़ों को चाय के साथ सर्व करने पर तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। तो अगर आप पकोड़ा प्रेमी हैं तो इस रेसिपी को अपनी विश लिस्ट में जरूर शामिल करें। बता दें कि मिक्स वेज पकौड़े (Mix Veg Pakode) बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि आप इसे कम समय में भी बना सकते हैं। यह खाने में बेहद ही टेस्टी लगते हैं। तो चलिए, अब देर न करते हुए हम आपको आज मिक्स वेज पकौड़े (Mix Veg Pakode) बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Ingredients
- बेसन – डेढ़ कप
- पत्ता गोभी – 100 ग्राम
- आलू कटा – 1
- फूलगोभी – 100 ग्राम
- पालक कटी – 1 कप
- मैथी कटी – 1 कप
- अदरक पेस्ट – 1 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च कटी – 3
- चाट मसाला – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
- तेल (तलने के लिए) – आवश्यकतानुसार
Method
मिक्स वेज पकौड़े बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्तागोभी, फूलगोभी, आलू, मैथी, पालक को बारीक चॉप कर लीजिए।
फिर आप इन सभी सब्जियों को मिक्स करके ऊपर से अदरक पेस्ट, मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक डालकर अच्छे से एक बार और मिक्स कर दीजिए।
अब इसके ऊपर आप सूखा बेसन डाल दीजिए। सब्जियां अच्छे से बाइंड हो जाएं, सिर्फ इतना ही बेसन मिलाईएगा।
अब बेसन में थोड़ा सा पानी डालकर इसे भजिये का घोल बना लीजिए।
अब आप गर्म तेल में इन पकौड़ो को कुरकुरे होने तक तल लें।






