- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
बच्चे हों या बड़े, पराठा तो सभी को खूब पसंद आता है। अगर आप भी हर बार एक ही एक पराठा खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो हम आपके लिए आज स्पेशल मिक्स वेज पराठा लेकर आए हैं। इसको बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है। मिक्स वेज पराठा टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। साथ ही इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आप इसे सुबह के नाश्ते या दिन में भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मिक्स वेज पराठा बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 100 ग्राम आटा
- 1/2 कप उबले मटर दाने
- 1 आलू उबला
- 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी
- 1 कप फूलगोभी कद्दूकस
- 1 गाजर कद्दूकस
- 1 प्याज बारीक कटा
- 1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस
- 1 टी स्पून जीरा
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च
- 1 टी स्पून अजवाइन
- 2 हरी मिर्च कटी
- अंदाजानुसार तेल
- स्वादानुसार नमक
Method
मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर गैस पर गर्म करें।
अब आप इस पानी में फूलगोभी, गाजर, पत्तागोभी डालकर थोड़ा उबाल लें और फिर उसका पानी निकाल दें।
अब आप एक थाली में आटा लें और उसमें सभी उबली हुई सब्जियां मैश करके डाल दें। साथ ही प्याज, हरी मिर्च और अदरक भी डाल दें।``````
अब आप आटे में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन और नमक डालकर मिक्स कर लें।
फिर आप नरम आटा गूंथ लें।
अब आप इस आटे का पराठा बनाकर तेल में अच्छे से सेंक लें।
इस तरह आपका मिक्स वेज पराठा बनकर तैयार है। आप इसे चटनी या अचार के साथ सर्व कर दें।






